जिला लोक संपर्क विभाग सिरमौर की ओर से सिरमौर प्रेस क्लब नाहन में रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। पीजी कॉलेज नाहन की सहायक प्रोफेसर डॉ. पंकज और अरिहंत स्कूल के निदेशक डॉ. संजीव अत्रि ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर अपने वक्तव्य प्रकट किए। जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुडे़ पत्रकार और अन्य मीडिया कर्मी मौजूद रहे।