फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नरेंद्र तोमर ने पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

यशवंत विहार कल्याण समिति शहर के वार्ड नंबर 2 की समस्याओं को लगातार उठा रही है। बुधवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में नरेंद्र तोमर ने पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब नगर परिषद के कार्यकाल के मात्र 10 दिन रह गए हैं तब यहां पार्षद समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मात्र जनता को बेवकूफ बनाने का तरीका है। पांच साल तक कुछ किया नहीं अब नाटक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यहां घर बनाये है और यहां बस गए हैं उन्होंने यहीं अपनी वोट भी बनाई है, लेकिन ऐसे लोगों को डराने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें