फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: कालीस्थान मंदिर में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

श्री कालीस्थान मंदिर नाहन में नए गर्भगृह निर्माण और मूर्ति स्थापना के बाद रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान नाहन व आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया और मंगलमय जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि कालीस्थान मंदिर हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पंजाब के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्र और अन्य प्रमुख पर्वों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। नए गर्भगृह के निर्माण से मंदिर की भव्यता और बढ़ गई है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें