फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पूर्व विधायक राकेश सिंघा बोले- हमारे देश की सरकार ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए

हमारे देश की सरकार ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिये हैं। एक ऐसा समझौता ट्रेड डील के नाम पर किया है, जिसने देश के किसानों को अमरीका के आगे गिरवी रख दिया है। नाहन के प्रेसवार्ता के दौरान ये बात पूर्व विधायक ठियोग-शिमला राकेश सिंघा ने कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश के महापुरूषों ने इस देश के लोगों को आजादी दिलाई, अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाया। डॉ. परमार जैसी शख्सियत ने हिमाचल प्रदेश के निर्माण में अहम योगदान दिया। लेकिन आज देश की सरकार ने ट्रेड डील करके इस देश के लोगों को फिर से गुलामी ओर धकेलने का कार्य कया है। उन्होंने कहा जब यह समझौता लागू होगा और अमरीका के उत्पाद बिना किसी शुल्क को अदा किए बाजार में आएंगे, वह दिन इस देश के किसानों के लिए बर्बादी का होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल का किसान आत्म हत्या तक करने को मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकार क्षेत्र में था कि हम ऐसा होने से रोक सकते थे, इसपर प्रतिबंध लगा सकते थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने कहा कि हम किसानों को साथ लेकर ट्रेड डील रद्द करने की लड़ाई लड़ेंगे और हार नहीं मानेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें