फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: डॉ. राजीव बिंदल बोले- डॉ. वाईएस परमार का हिमाचल के लिए अविस्मरणीय योगदान

हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर जिला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में यशवंत चौक पर डॉ. परमार क प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज पूरा हिमाचल प्रदेश डॉ. वाईएस परमार को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। डॉ. परमार का हिमाचल के लिए अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा हिमाचल को विकसित प्रांत के रूप में आगे बढ़ाते हुए पहाड़ी प्रदेश को अलग पहचान दी। डॉ परमार ने पहाड़ी भाषा, पहाड़ी शैली और पहाड़ी संस्कृति को बचाने की बात की। साथ ही सड़कों को भाग्य रेखाओं के रूप में विकसित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें