नाहन के चंबा मैदान में मंगलवार को डाइट नाहन की जिला स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में डीएलएड प्रशिक्षुओं की दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले दौड़ समेत अन्य खेलें आयोजित की जा रही है। इन स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।