एकल अभियान गतिविधि विभाग ने नारग क्षेत्र संच शोगी में सेवानिवृत्त सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गायत्री मंत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम में त्रषिराज शास्त्री ने मुख्यातिथि व आशीष शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी 6 अंचलों में भाग सिरमौर के 1650 गांव, 55 संच में सैन्य सेवा सैनिक सेवानिवृत्त व शहीद सैनिक परिवार के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान गणेश वंदना, देश भक्ति गीत, भजन, गीत की प्रस्तुति दी गई। अंत में कैप्टन भूपेंद्र सिंह, कैप्टन हितेंद्र सिंह, पेटी ऑफिसर धर्म सिंह, जितेंद्र नायक, वीर सिंह, संदीप सूबेदार, जोगिंदर हवलदार, दिनेश कुमार, हवलदार, नरेश दत्त, विकास, मधुसूदन आदि को सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त ऑल बैटर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष सोलन संजय, संदीप राणा, लक्ष्मी कांत, पवन, सुदेश, डुला राम शर्मा, बबीता अत्री, सपना, दीक्षा कंवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।