फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे मुख्यमंत्री, विभागाध्यक्षों से संवाद कर जानीं समस्याएं

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों (एचओडी) के साथ सीधा संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए डॉक्टरों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों और स्टाफ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्थान की उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में आ रही चुनौतियों से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधारभूत ढांचे और आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार और नाहन के विधायक सोलंकी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें