औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें कालाअंब के उद्यमी सुखदेव सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस बीच विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य अनीता ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविध प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने समूह गान, एकल गीत, नृत्य, नाट्य और लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब शोहराब अंसारी और सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब रीटा देवी को दिया गया। अन्य पुरस्कृत छात्रों में करिश्मा, तमन्ना, राजकुमार, केशव, निशा, आंचल, नीरज, पिंकी, पूर्ति त्रिपाठी, सृष्टि, लक्ष्मी, सोनम, पायल, दीपक, शबनम, प्रिया, नक्श, चांदनी, मनोज, शीबा, सपना, जिज्ञासा, राधिका, खुशी, युवराज, शिवानी और अलका के नाम शामिल रहे। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा प्रबंधक नवनीत कौर, पूर्व एसएमसी प्रधान दर्शन लाल, शिक्षक मस्तराम, कौशल्या देवी और अभिभावकों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।