फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: विक्कू ब्रदर्स झाजर ने जीता सैनधार क्रिकेट कप

सैनधार क्षेत्र के बेचड़ का बाग में आयोजत सैनधार क्रिकेट कप विक्कू ब्रदर्स झाजर ने जीता। फाइनल मुकाबले में झाजर ने रेड़ीगुसान को हराया। व्यावसायी विक्रम ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद और पूर्व उपप्रधान देशराज ठाकुर समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्राफी जबकि उपविजेता को 50 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की गई। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंची दोनों टीमों को 5100-5100 रुपये दिए गए। कार्तिक को बेस्ट बॉलर, सौरव को बेस्ट बेट्समैन, बेस्ट फील्डर सनी, बेस्ट विकेटकीपर अभय और मैन ऑफ द सीरिज का खिताब अज्जू को दिया गया। इस मौके पर इस मौके पर संदीप ठाकुर, अजय ठाकुर, योगराज, अंकुश शर्मा, प्रवीण शर्मा, विवेक शर्मा और महिला मंडल गानू की महिलाएं और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें