फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मीरपुर कोटला में उद्योगों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बदहाल

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रही है। वहीं यहां स्थापित उद्योगों की नींव तक को हिला रही है। ताजा मामला मीरपुर कोटला क्षेत्र से सामने आया है। यहां बारिश ने उद्योगों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को इस हद तक तबाह कर दिया है कि अब न वाहन गुजर सकते हैं और न ही पैदल चलना संभव हो रहा है। लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के अध्यक्ष संजय सिंगला, डॉ. दान सिंह, ललित ठाकुर, एलडी शर्मा और विजय कुमार ने बताया कि रास्ते की बदहाल हालत ने कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार माल की पूर्ति को पूरी तरह रोक दिया है। इससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है और उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर उद्योग कर्ज लेकर शुरू किए गए हैं। अब यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो उद्योगों को बंद करने की नौबत आ सकती है। हालांकि संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन जवाब में बजट की कमी बाधा बन जाती है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने मामले को गंभीरता से लेते आश्वासन दिया है कि राज्य औद्योगिक विकास निगम और उद्योग विभाग के उच्च अधिकारियों से विचार -विमर्श करके शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें