फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: ग्राम सभा की बैठक में सचिव के न पहुंचने से लोगों में रोष

सिरमौर जिले के धारटीधार क्षेत्र की मंधना पंचायत में रविवार को ग्राम सभा की कार्रवाई न लिखे जाने से ग्रामीण लामबंद हो गए। ग्राम सभा में उपस्थित हुए लोगों ने कार्यवाहक पंचायत सचिव के न पहुंचने पर कड़ा रोष जहिर किया। साथ ही इसकी शिकायत उपायुक्त सहित बीडीओ पांवटा से की। जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा की बैठक में 70 के करीब लोग पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर लोग पांच किलोमीटर से ज्यादा पैदल सफर तय करके आए। लेकिन ग्राम सभा की कार्रवाई लिखने व विभाग की योजनाओं को बताने के लिए वहां विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे खफा होकर पंचायत के उप प्रधान हरिदास व चार वार्ड सदस्यों सहित करीब 50 लोगों ने हस्ताक्षर करवाकर एक शिकायत पत्र उपायुक्त को भेजा और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया। खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब विकास बंसल ने बताया कि पंचायत सचिव के सेवानिवृत्त होने पर जीआरएस को सचिव के तौर पर कार्रवाई लिखने को भेजा गया था। लेकिन वह पंचायत घर क्यों नहीं पहुंचा, उससे जवाब मांगा गया है। इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पंचायत की कार्रवाई लिखने को भेजा गया था। ग्राम सभा की कार्रवाई लिखी गई या नहीं इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें