समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी कार्यालय नाहन में विशेष बच्चों के लिए चिकित्सा मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया। इसमें 25 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका विस्तृत आकलन किया गया। शिविर में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन से आए तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया। इस दौरान बच्चों में मौजूद दिव्यांगता से संबंधित समस्याओं का भी आकलन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पूर्ण चंद ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष जरूरत वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के बाद पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण बनाए जाएंगे।