उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के शिशु वार्ड में स्थापित पांच वेंटिलेटर और एडवांस एपीजी मशीन का शुभारंभ किया। इस मशीनों को सनफार्मा कंपनी ओर से सीएसआर योजना के तहत डोनेट किया गया है। उद्योगमंत्री ने कहा कि करीब 80 लाख से स्थापित इन मशीनों के माध्यम से छोटे बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। खासकर प्री-मेच्योर डिलीवरी वाली महिलाओं को अब उपचार के लिए चंडीगढ़ या अन्य हायर केंद्रों को नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह वेंटिलेटर आधुनिक सुविधाओं से लेस है। एम्स के सिवाय अन्य अस्पतालों में इस तरह की सुविधाएं अभी तक नहीं है।