फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बनेठी स्कूल में शैक्षणिक विकास और शिक्षकों के रिक्त पदों पर हुई चर्चा

सुभाष चंद्र Updated Sat, 04 Jul 2026 05:00 PM IST

नाहन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। बैठक में विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य संजय पासी ने अभिभावकों से बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए सहयोग करने और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे टीजीटी नॉन मेडिकल के पद को लेकर भी चर्चा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें