फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले

चौगान मैदान नाहन में चल रही तीन दिवसीय द्वितीय नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के सदस्य सलीम अहमद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दोनों टीमों से परिचय किया और प्रतियोगिता में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजक डॉ. जफर ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 9 टीमें में वरिष्ठ वर्ग की हैं, जबकि 5 टीमें कनिष्ठ वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमृत शाह, व्यावसायी योगेश गुप्ता, ईशान राव, नवीन ठाकुर, आयोजक आशीष थापा, डॉ. जफर अली, मोहित सैनी, ललित बंसल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें