फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू ने मनाया 36 वां स्थापना दिवस

आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू ने सोमवार को अपना 36वें स्थापना दिवस समारोह मनाया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। समारोह के मुख्यातिथि भाजपा मंडल ददाहू के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। दसवीं कक्षा की छात्रा दृष्टि व चारवी ने पंजाबी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। नन्ही छात्रा मोक्षिका ने पहाड़ी लोकगीत पर नत्य करके सभी का दिल जीता। अमायरा ने हरियाणवी गीत पर तालियां बटोरीं। इसके अतिरिक्त भी बच्चों ने पहाड़ी, फिल्मी, पंजाबी व हरियाणवी गीतों से समां बांधे रखा। प्रधानाचार्य बृजेश ठाकुर ने स्कूल की 36 वर्षों की गतिविधियों व उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल की प्रबंध निदेशक मनजीत ठाकुर सहित स्कूल के अन्य अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें