पांवटा साहिब और पुरुवाला के क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ की ओर से पांवटा साहिब में प्रदर्शन किया गया। महिला विद्रोह की 66वीं वर्षगांठ पर चीनी सरकार के खिलाफ सन 1959 में किए गए प्रदर्शन की याद में मनाया जाता है। भूपपुर मे एनएच सात से बद्रीपुर, वाई पॉइंट और मुख्य बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय तक एक शांतिपूर्ण विरोध रैली का आयोजन हुआ। इसमें यूएनओ, विश्व समुदाय से पंचेन लामा और सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की मांग उठाई गई।