फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बोलीं, हिमाचल में आ गई सनातन विरोधी सरकार

हिमाचल में गलती हो गई कि गलत सरकार आ गई, सनातन विरोधी सरकार आ गई। यह टिप्पणी मंगलवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नाहन के सतीवाला में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि यह कैसी सरकार है जो भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार करती है। उन्होंने कहा कि जब से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार आई है विकास पर ब्रेक लग गई है। कहा कि पहले जब वह यहां आई थी तो सड़कों व पुलों के जमकर काम दिखाई देते थे, लेकिन अब काम बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार झूठ पर राजनीति करती आ रही है, ऐसे लोगों को घरों में भी नहीं घुसने देना चाहिए। राजस्थान से हमने कांग्रेस को साफ कर दिया है, लेकिन हिमाचल में गलत सरकार आ गई। हिमाचल प्रदेश की सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है और जो वादे यहां की सरकार ने जनता से किए थे उसे पूरा करने में यह सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है और चुनाव एक जून को है, तक काफी गर्मी होगी, इस सबके बावजूद सभी मतदान करने पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें