फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग ने मनाया विश्व दृष्टि दिवस

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में नेत्र विभाग की ओर से गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं कम्यूनिटी मेडिसन की एचओडी डॉ. रेणु चौहान और फिजियोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. अर्चना चौहान भी कार्यकम में मौजूद रहीं। नेत्र विभाग की एचओडी डॉ. शालु गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अक्तूबर महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष अपनी आंखों से प्यार करें थीम पर यह दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों और उपस्थित लोगों को आंखों की देखभाल और सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मोबाइल और टीवी स्क्रीन का जितना हो सकें कम प्रयोग करें। अपनी आंखों की समय-समय पर जांच करवाते रहें, ताकि बीमारी का पहली स्टेज पर ही पता चल सकें। इस मौके पर प्रशिक्षु चिकित्सकों और लोगों को आंखों की देखभाल को लेकर शपथ भी दिलवाई गई। नेत्र विभाग की डॉ. सीमा नेगी, डॉ. प्रभलीन ने भी आंखों के महत्व और देभावल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नेत्र अधिकारी गोविंद सिंह तोमर और नेत्र विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें