छात्र संगठन एनएसयूआई ने जिला मुख्यालय नाहन में नीट की परीक्षा को लेकर एनटीए और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। परीक्षा में जांच की मांग को लेकर डीसी सिरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। एनएसयूआई के जिला सचिव विक्रम शर्मा ने बताया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक और उसके परिणाम में धांधली हुई है। इसपे केंद्र सरकार की चुप्पी दर्शाती है कि वह भी इस अन्याय में शामिल है। पेपर लीक की बात पहले ही सामने आ गई थी, इसके बाद भी परीक्षा करवाई गई। यह हैरान करने वाला है। एनएसयूआई छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम डीसी सिरमौर को ज्ञापन सौंप कर नीट परीक्षा घोटाले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की।