फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: कारगिल विजय दिवस पर देश के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Krishan Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 01:05 PM IST

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर देश के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित लोगों को देश की एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही हमारे देश को सीमाएं सुरक्षित हैं। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आए वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार, उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक, कैप्टन दुर्गा राम सहित सेना, पुलिस, पूर्व सैनिक तथा होमगार्ड के जवानों ने भी श्रद्धांजलि भेंट की। इसके बाद पूर्व सैनिकों की ओर से बचत भवन में उपायुक्त सिरमौर के साथ अपने अनुभव साझा किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें