फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: कांसर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ऑओमोबाइल्स में कैसे बनाए कॅरियर

Krishan Singh Updated Mon, 09 Feb 2026 05:31 PM IST

शिक्षा खंड माजरा के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय कांसर के विद्यार्थियों को एक दिन के शैक्षणिक भ्रमण पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब (धौलाकुआं) ले जाया गया। समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्री वोकेशनल ग्रांट के तहत छठीं से आठवीं कक्षा के 41 विद्यार्थियों ने एक दिन का शैक्षिक भ्रमण किया। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब (धौलाकुआं) के प्रधानाचार्य विजय चौहान ने विद्यार्थियों को अपना कॅरियर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा के बारे में जानकारी दी। वहीं कॉलेज के लेक्चरर दीपक संधु ने बच्चों को ऑटोमोबाइल में कॅरियर बनाने की जानकारी दी। बच्चों ने कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी सहित मशीनों के उपयोग की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बच्चों के साथ विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज, नेहा शर्मा व बबिजा शर्मा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें