शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की मरम्मत की। शिक्षक शिशुपाल की अगुवाई में स्वयं सेवियों ने टूटी रेलिंग और फर्श की मरम्मत की। इसके अलावा क्यारियों को भी संवारा। शिशुपाल ने बताया कि इस सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयं सेवियों ने कई तरह की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का समापन 9 दिसंबर को होगा।