फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Jul 2026 02:35 PM IST

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से संस्कृत कॉलेज नाहन में 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक सहित कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावी संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी अम्रशा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें