फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सांसद सुरेश कश्यप बोले- उद्योग, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी और महिला-युवा सशक्तिकरण को गति देगा बजट

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था में व्यापक और संरचनात्मक परिवर्तन हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत यह लगातार 9वां बजट उस परिवर्तन यात्रा को नई गति देने वाला है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन से प्रस्तुत यह पहला बजट है, जो कर्तव्य पथ की भावना के अनुरूप राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को केंद्र में रखता है। इस बजट का मूल मंत्र आत्मनिर्भर भारत है। आर्थिक विकास, महंगाई नियंत्रण, रोजगार सृजन और अवसर विस्तार को बजट का केंद्रीय आधार बनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, भाजपा नेता प्रदीप विज, तपेंद्र शर्मा, संजय पुंडीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें