फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लुधियाना स्कूल में सुविधाओं का अभाव , एसएमसी प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला सिरमौर

सिरमाैर जिले की ग्राम पंचायत अंधेरी के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुधियाना में विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मंगलवार को एसएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला। एसएमसी अध्यक्ष सिंपल ठाकुर की अगुवाई में विजय पाल, भाग चंद, नीलम, राधा देवी, निशा आदि ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को शौचालय नहीं होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में 115 के करीब छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। मात्र दो शौचालय यहां बने हैं और खस्ता हालत में हैं। एक शौचालय को स्कूल स्टाफ इस्तेमाल करता है, जबकि दूसरा शौचालय छात्राओं के लिए हैं। ऐसे में स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इसके अलावा स्कूल में शिक्षकों के भी भारी संख्या में पद रिक्त पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रधानाचार्य सहित मेडिकल व नॉन मेडिकल के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें