आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से प्री-होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों और डीएड प्रशिक्षुओं ने एक -दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। डीएड स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से दिव्यांग बच्चों के लिए प्री-होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इसके लिए विभाग की ओर से 5000 रुपये की राशि भी पर्व मनाने के लिए प्रदान की गई थी।कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ डीएड प्रशिक्षुओं ने भी दो दिन पहले एक-दूसरे को खूब गुलाल लगाया और मौज मस्ती की।