फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरि प्रबोधिनी एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने रेणुकाजी झील में लगाई आस्था की डुबकी

श्री रेणुकाजी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। हरि प्रबोधिनी एकादशी के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने रेणुकाजी झील में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही स्नानघाट पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। ये सिलसिला दिनभर जारी रहा। यहां पवित्र रेणुका झील में शाही स्नान के दौरान स्नान घाट पर आस्था के दीपक जगमगाते दिखाई दिए। शाही स्नान के दौरान बाहरी राज्यों से आई महिला श्रद्धालुओं ने स्नान घाट पर सरसों के तेल के दीपक जलाए जिससे उनको स्नान करने का फल मिलता है।श्रद्धालुओं ने अपनी इच्छा अनुसार 11, 21, 31, 51 और इससे अधिक दीपक को एक साथ जलाया। जिससे स्नान घाट पर इन दीयों की लंबी श्रृंखला बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें