फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन में जिला महिला मोर्चा की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने दी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन जिला महिला मोर्चा भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रश्मिधर सूद ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला उत्थान को लेकर विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं। इसको लेकर महिला मोर्चा के सदस्यों को घर-घर जाकर महिलाओं को जानकारी देनी होगी। योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनमें से एक लखपति दीदी एवं योजना है जो स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को लखपति बनने को लेकर शुरू की गई है। इसके अलावा ड्रोन दीदी सहित अन्य कई प्रकार की योजना दी गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें