फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Katha Dadahu: ददाहू में कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ, भजनों पर झूमी मातृशक्ति

Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Jul 2026 03:36 PM IST

पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर सिरमौर जिले के ददाहू में संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजन के पहले दिन निकली शोभायात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर सिर पर मंगल कलश धारण किए और भक्ति गीतों के बीच पूरे नगर को राममय बना दिया। कलश यात्रा शिव मंदिर ददाहू से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड और अप्पर बाजार से होती हुई गीता भवन पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने राम भजनों और मंगल गीतों का गायन किया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। शोभायात्रा के समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस का विधिवत पूजन और ग्रंथ स्थापना की गई। इसके साथ ही संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। हरियाणा के जगाधरी से पधारे कथा व्यास पंडित राजन शांडिल्य आगामी 22 जुलाई तक भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के संदेशों पर आधारित कथा का श्रवण कराएंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें