फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विद्युत बोर्ड में सेवाएं दे रहे अनिल बने पीजीटी कॉमर्स

धारटीधार के भरोग बनेड़ी निवासी अनिल कुमार युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। बिजली बोर्ड में बतौर जेओए अकांउटेंट सेवाएं दे रहे अनिल ने पीजीटी कॉमर्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि 2022 से अनिल कुमार जेओए अकांउटेंट परीक्षा उतीर्ण करने के बाद बिजली बोर्ड सबडिविजन नंबर 2 में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। जिसके बाद उन्होंने शिक्षक बनने का अपना लक्ष्य प्राप्त किया है। अनिल कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों सहित विभाग के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह सहित अन्य अधिकारियों को दिया है। बता दें कि नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना कठिन रहता है, बावजूद इसके अनिल कुमार ने युवाओं के लिए प्रेरणा कायम की है। उन्होंने बताया कि नौकरी के बाद वह कई कई घंटों तक लाईब्रेरी में पढ़ाई करते हैं। उन्होंने इसके लिए अलग से कोई कोचिंग भी नहीं ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें