फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिवा कॉलोनीवासियों ने हाटी समिति को दिए 1.21 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय हाटी समिति को हर तरह के सहयोग का दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिवा कॉलोनी के लोगों ने हाटी समिति को 1.21 लाख रुपये की सहायता राशि एकत्रित कर दी। साथ ही आश्वासन दिया कि केंद्रीय हाटी समिति के साथ मिलकर हर संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहेंगे।
सहायता राशि प्राप्त करने पर हाटी समिति पांवटा इकाई के अध्यक्ष ओपी चौहान और शिवानंद शर्मा ने कॉलोनी वासियों का आभार प्रकट किया है। शिवा कॉलोनी निवासी लायक सिंह शास्त्री, दिनेश शर्मा, परमानंद कपूर, हीरा सिंह, बली राम, शंभू लाल शर्मा, रण सिंह चौहान व सुरेश चौहान समेत शिव कॉलोनी के लोगों ने कहा कि साढ़े पांच दशकों से हाटी समिति का संघर्ष हम सबने देखा है। लोगों को दिल खोलकर केंद्रीय हाटी समिति के सहयोग करने को आगे आना होगा। हाटी समिति की पांवटा इकाई अध्यक्ष ओपी चौहान के माध्यम से 1,21,000 सहायता राशि को केंद्रीय हाटी समिति को भेज दिया है। हाटी समिति पांवटा इकाई ने शिवा कॉलोनी के लोगों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवा कॉलोनी निवासी लायक सिंह शास्त्री व दिनेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय हाटी समिति ने पिछले करीब 55 वर्षों से अधिक समय से गिरिपार क्षेत्र के लोगों को उनका जायज हक दिलाने को संघर्ष किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें