फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शुष्क ठंड से सर्दी, खांसी और संक्रमण के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे और बुजुर्ग आ रहे ज्यादा चपेट में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में खांसी, जुकाम और बुखार के रोगी दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लंबे अरसे से बारिश न होने के कारण शुष्क सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर खांसी, जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। कुछ रोगियों में बुखार के लक्षण भी पाए जा रहे हैं।
कालाअंब के निजी क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. अजय वर्मा और डॉ. अजय गोयल ने बताया कि इलाके में शुष्क सर्दी के चलते खांसी, जुकाम और बुखार के रोजाना दर्जनों मरीज आ रहे हैं। इनमें हर आयु वर्ग के रोगी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोगियों को रोगावस्था अनुसार उपचार और हिदायत दी जा रही है। इसके अलावा रोगी और उसके परिजनों को सर्दी से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाअंब स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) औषद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर राणा ने बताया कि डिस्पेंसरी में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। उनको उपचार के साथ-साथ परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि बीमार होने पर चिकित्सक से ही उपचार लें। नीम हकीमों के चक्कर में न फंसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें