फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन खूब बरसे मुक्के

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर रामपुर में आयोजित तीन दिवसीय बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रदेश और अन्य राज्यों से आए मुक्केबाजों ने खूब पंच बरसाए। दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 छात्र और छात्रा के मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 300 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। आज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। रामपुर के पदम स्कूल में लवी मेले के अवसर पर बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का दौर चल रहा है। बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बॉक्सर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइन मुकालबे होंगे। समापन अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें