फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक के बावजूद आवाजाही, देव समाज ने निकाली रोष रैली

सुभाष चंद्र Updated Tue, 14 Jul 2026 06:10 PM IST

किन्नौर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध के बावजूद श्रद्धालुओं की कथित आवाजाही जारी है। इससे स्थानीय देव समाज और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। मंगलवार को देव समाज और ग्रामीणों ने रिकांगपिओ में विशाल रोष रैली निकाली। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने और अनधिकृत आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। यह ज्ञापन उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सुरक्षा और प्राकृतिक कारणों से इस वर्ष यात्रा पर रोक लगाई है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक चोरी-छिपे प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों ने इस पवित्र यात्रा को धार्मिक आस्था के बजाय पर्यटन और आर्थिक लाभ का माध्यम बना दिया है। कारदार परमेश्वर नेगी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किन्नौर की संस्कृति में देव आदेश सर्वोच्च माना जाता है और यात्रा को पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए। नेगी ने चेतावनी दी कि जब तक देव आदेश के सम्मान में किन्नौर कैलाश यात्रा को धरातल पर पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, तब तक स्थानीय समाज का संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा। किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक के बावजूद आवाजाही। देव समाज ने निकाली रोष रैली। सीएम, बागवानी मंत्री को डीसी के माध्यम से भेजा ज्ञापन। प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने की उठाई मांग।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें