फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: किन्नौर की प्राकृतिक सुंदरता पर मोहित हुए विदेश मेहमान

जनजातीय जिले किन्नौर की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर विदेश मेहमान भी मोहित हो गए हैं। इन दिनों किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कल्पा में देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती आमद से स्थानीय कारोबारी भी खुश हैं। इन दिनों जिले के कल्पा, सांगला सहित छितकुल पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से कल्पा पहुंची इशांका ने कहा कि वह पहली बार भारत आई हैं। वह यहां आकर हैरान हुई हैं। उन्हें पहाड़ पसंद हैं। यहां के पहाड़ बहुत खूबसूरत हैं। उन्हें यहां के व्यंजन भी काफी पसंद आए हैं। वहीं कल्पा में दुकान करने वाली युवती ने कहा कि यहां पर देश-विदेश के पर्यटक पहुंच रहे हैं। विदेशी लोगों को यहां व्यंजन जैसे सिड्डू, मोमोज बहुत पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें