फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की विशेष बैठक आयोजित, सुभाष अध्यक्ष और दौलत राम बने सचिव

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने दोफदा, गौरा और मशनू जोन में विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने की। बैठक में विभिन्न समस्याओं और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सहमति से सुभाष ध्रैक को दोफदा, गौरा और मशनू का अध्यक्ष चुना गया। दौलत राम चौहान को सचिव और भरत सिंह ठाकुर मुख्य सलाहकार का पद सौंपा गया। रामपुर अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बैठक में सरकार से पेंशनर की देय राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। प्रदेश में वर्ष 2016 से 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें आज भी सरकार की ओर से लंबित राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। सुदामा राम मेहता ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। देनदारियां पूरी होने से पेंशनरों की पेश आ रही समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। नव नियुक्त अध्यक्ष सुभाष ने सभी का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि जोन संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। पूरी ईमानदारी पूर्वक कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें