भारत-तिब्बत सीमा से सटा छितकुल गांव पिछले 13 दिनों से चार फुट बर्फबारी के कारण देश-दुनिया से कट गया था। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत करने के बाद गांव की सड़क को बहाल कर दिया है। गांव में पिछले दिनों से छह पर्यटक फंस हुए थे, उन्हें भी छितकुल से घर रवाना कर दिया गया है। पंचायत के उप प्रधान राजेश नेगी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने रविवार रात 2:00 बजे तक छितकुल मार्ग को बहाल करने का पूरा प्रयास किया। इसके कारण सोमवार को सुबह 11:00 बजे के करीब संपर्क मार्ग बहाल कर दिया है। सड़क खुलने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।