फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ: रणविजय सिंह बोले- कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जिला अध्यक्ष चुनेगी कांग्रेस

अब तक संगठन का विस्तार और गठन दिल्ली या शिमला में बैठे बड़े नेताओं की चर्चा से होता था, जहां से प्रदेश के बड़े नेताओं की पसंदीदा सूची के आधार पर जिला अध्यक्ष बनाए जाते थे। पार्टी अब जमीनी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जिला अध्यक्ष चुनेगी। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रणविजय सिंह ने रिकांगपिओ में कही। उन्होंने पार्टी के महत्वाकांक्षी संगठन सृजन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी की सोच बदल गई है। यह अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल की नई सोच का परिणाम है। अब पार्टी की ओर से एक पर्यवेक्षक जिले में जाएगा और व्यक्तिगत रूप से पार्टी के सभी लोगों से चर्चा करेगा। इसमें नए, पुराने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित फ्रंटल संगठन यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों के सभी लोग शामिल होंगे। चर्चा के बाद पर्यवेक्षक एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में जमा करेंगे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी होगी। चयन प्रक्रिया में सोशल जस्टिस का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि संगठन के अंदर हर जाति, वर्ग और धर्म को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। पहली बार जिला अध्यक्षों की जवाबदेही तय की जाएगी। किन्नौर जिले में यह अभियान तीनों खंडों के हर मंडल और सेक्टर में जाकर लोगों से संवाद करेगा, जो भी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं, वह पार्टी के निर्धारित फॉर्मेट में फार्म भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें