परशुराम जी की पवित्र स्थली माता मंगला काली और देव अधिष्ठाता दोगणू नवनिर्मित कोठी (मंदिर) की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाइयों और भांजे नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचने पर देवता साहिब और मंदिर कार कारिंदों ने जाइयों और भांजों का धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए ढोल-नगाडों की धुन पर भव्य स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में माता मंगला काली और दोगणू देवता की कोठी परिसर पहुंचने पर उनका तिलक और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। देव अधिष्ठाता दोगणू के नवनिर्मित मंदिर में शतचंडी पाठ भी जारी है। वहीं शाम 4:00 बजे के बाद देवताओं का आगमन भी होगा और उनका क्रमवार ढोल-नगाड़ों की थाप पर गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।