फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

खंड विकास कार्यालय रामपुर पंचायत समिति हॉल में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी 19 वार्ड के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम ने सभी सदस्यों को क्रमवार संविधान की शपथ दिलाई। साथ ही सभी सदस्यों से निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आग्रह किया। पंचायत समिति हॉल में आयोजित सभी सदस्यों ने भाग लिया और शपथ ग्रहण की। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि 19 वार्ड के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सभी बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। पंचायती राज चुनाव नियमों के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एक सप्ताह के अंदर बैठक आयोजित होगी, जिसमें चुनाव की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। एक माह का समय ले सकते हैं। कम से कम एक सप्ताह और अधिकतम एक माह के अंदर यह चुनाव प्रक्रिया निपटाना अनिवार्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें