फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में मनाया ओजोन दिवस

पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में ओजोन दिवस मनाया गया। प्रात कालीन सभा में प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने अपने वक्तव्य में ओजोन संरक्षण के महत्व पर छात्रों को जानकारी देते हुए क्लोरोफ्लोरोकार्बन जैसे विषैले रसायनों से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय में थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें कनिष्ठ वर्ग में सातवीं कक्षा की अवंतिका ने प्रथम स्थान पाया। वहीं, अनुराग डोगरा, आठवीं कक्षा, रावी सदन ने द्वितीय और मंजीता छठी कक्षा, रावी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में आरुषि ठाकुर दसवीं कक्षा पहले स्थान पर बाजी मारी। साहिल दसवीं कक्षा रावी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में 11वीं कक्षा की निवेदिता ने प्रथम और देवेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही देवेश्वरी ने अपने भाषण में ओजोन के संरक्षण और इसके महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता नेकराम चौहान, अशोक मेहता, सुनील मेहता, ममता कायथ, गोविंद सिंह, कविता ठाकुर, संजय नेगी, मोनाल इको क्लब प्रभारी विजयपाल, दीपक, नरेश, राधा, ऊषा, शशि बाला, नरेश ठाकुर, भरत बदरेल और ममता सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें