फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए हुआ शपथ ग्रहण समारोह

हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के बाद वीरवार को रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नप के 9 वार्डों से चुनकर आए पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में चुने हुए सभी पार्षदों के समर्थक भी काफी संख्या में पहुंचे। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अभी इंतजार करना होगा। पहली बार नगर परिषद में भाजपा समर्थित 5 पार्षद चुनकर आए हैं, जिसे देखते हुए अभी भाजपा समर्थित नगर परिषद बनने की उम्मीद जताई जा रही है। 17 मई को हुए नगर परिषद रामपुर के चुनाव के बाद नौ वार्डों से पार्षद चुने गए हैं। चुनाव के 25 दिन बाद वीरवार को नगर परिषद सभागार में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए 9 वार्डों से जीतकर आए पार्षदों को शपथ दिलाई। वार्ड नंबर 1 से दीपना नेगी, वार्ड 2 से रोहित नेगी, वार्ड 3 से जयश्री, वार्ड 4 से करन शर्मा, वार्ड 5 से नितिका गुप्ता, वार्ड 6 से उमा देवी, वार्ड 7 से सुंदर लाल, वार्ड 8 से चंद्रप्रभा और वार्ड नंबर 9 से पार्षद बने विशेषर लाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद के सभी वार्डों से आए लोगों ने भी भाग लिया। हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी इस समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण के बाद दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित पार्षदों का फूल मालाओं से स्वागत किया। शपथ ग्रहण के बाद पार्षदों में भी काफी उत्साह देखा गया। पार्षदों की शपथ के बाद अब शहर वासियों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का इंतजार है। रामपुर नगर परिषद में इस बार भाजपा के 5 और कांग्रेस समर्थित 4 पार्षद चुनकर आए हैं। भाजपा समर्थित अधिक पार्षद होने के कारण इस बार पहली बार भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रही है। हालांकि दोनों ही दलों की ओर से अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस बार नगर परिषद के अध्यक्ष पद की कुर्सी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें