फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: मां नव दुर्गा एवं ठाकुर जी मंदिर जगातखाना की ओर से जागरण और भंडारे का आयोजन

मां नव दुर्गा एवं ठाकुर जी मंदिर जगातखाना की ओर से जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में रात भर भजन-कीर्तन का दौर चला। वहीं भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में शीश नवाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि समिति की ओर से 30वां जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार रात को जागरण में भजन मंडली रामपुर के गायकों ने माहौल भक्तिमय बनाया। उन्होंने एक से बढक़र एक प्रस्तुतियों से पंडाल में बैठे भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चला। रविवार दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने भंडारा चखा। रविवार के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। भक्तों को काफी देर तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। वहीं, इस दौरान ज्वाला जी माता मंदिर से लाई ज्योत के समक्ष हजारों भक्तों ने माथा टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें