श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर बुशहर की ओर से निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन जहां हजारों मरीजों के आंखों की जांच की गई। वहीं शिविर के दूसरे दिन सैकड़ों मरीजों के ऑपरेशन करने की प्रक्रिया जारी है। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास के अध्यक्ष अश्विनी सोनी और महासचिव विनय शर्मा सहित न्यास के सदस्य ऑपरेशन के लिए मरीजों को पहुंचाया। खनेरी अस्पताल में 117 मरीजों के आंखों के निशुल्क ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी आईज फाउंडेशन मरांडा पालमपुर के प्रभारी डॉ. रोहित शर्मा की देखरेख में विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम मरीजों की आंखों की जांच के बाद दूसरे दिन ऑपरेशन करने में जुटे हुए हैं। महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी के ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन किए जा रहे हैं। न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद के लिए न्यास 13 साल से निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। शिविर में आए लोगों की नेत्र जांच दवाइयां और रहने खाने की सारी व्यवस्था भी निशुल्क की जा रही है। आज ऑपरेशन किए जाएंगे और सोमवार को जांच के बाद मरीजों को छुट्टी दी जाएगी। इस शिविर को सफल बनाने के लिए न्यास के उपाध्यक्ष राजीव सिंगला, रोशन चौधरी, कोषाध्यक्ष मदन भारती, न्यास के सभी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी सदस्य, सेवा भारती के पदाधिकारी और सभी सदस्य सहित कई संस्थाओं के स्वयंसेवक बढ़चढ़ का भाग ले रहे हैं।