फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: सनेई-शांदल संपर्क सडक़ पर दौड़ी निगम की बस

रामपुर विकास खंड की डंसा पंचायत डंसा के अंतर्गत विश्व बैंक पोषित सनेई-शांदल संपर्क सड़क पर बस का ट्रायल सफल हो गया है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया। करोड़ों की लागत से बनी तीन किलोमीटर दूरी तय करने वाली सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस मौके पर रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरुप दीवान और लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों ने बस में ग्रामीणों के साथ सफर किया। सड़क की सही हालत को देखते हुए परिवहन निगम की फिटनेस समिति ने बस योग्य सड़क को पास करवा दिया है। अड्डा प्रभारी स्वरुप दीवान ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद निगम के उच्चाधिकारियों को बस का रूट आगे बढ़ाने की संस्तुति मिलते ही बस को सनेई से आगे शांदल तक भेजा जाएगा। एसडीएम ने निगम प्रबंधन से लोगों की मांग के मद्देनजर रूट पर बस सेवा जल्द बहाल करने के आदेश जारी किए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता दिनेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र, डिपो के अड्डा प्रभारी दीवान स्वरुप और ठेकेदार वेद प्रकाश सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें