फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: दूध की पेमेंट न मिलने पर भड़के पशु पालक, दत्तनगर में किया चक्का जाम

दो माह से दूध की पेमेंट न मिलने पर भडक़े पशु पालकों सोमवार को दत्तनगर में प्रदर्शन किया। बार-बार मांग उठाने के बाद भी पेमेंट न मिलने से रोषजदा हुए हजारों पशु पालकों ने दत्तनगर में नेशनल हाईवे पांच पर चक्का जाम कर दिया। दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले चार उप मंडलों के पशुपालकों ने सरकार और मिल्कफेड के प्रति अपना विरोध दर्ज करवाया। हिमाचल दुग्ध उत्पादन संघ ने सोमवार को दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर दत्तनगर में मिल्क प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। दूध की पेमेंट को तरसे पशुपालकों ने 11:35 से लेकर करीब 1:07 बजे तक नेशनल हाईवे पांच को पूरी तरह से बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन के चलते करीब डेढ़ घंटे तक एनएच पांच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। एनएच के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले रामपुर, ननखड़ी, निरमंड, आनी और कुमारसैन उपमंडल के किसानों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। दुग्ध उत्पादक संघ शिमला के अध्यक्ष प्रेम चौहान और किसान सभा महासचिव देवकी नंद ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि दो माह से दूध की पेमेंट न मिलने से पशुपालकों में भारी रोष है। प्रदेश सरकार और मिल्क फेडरेशन दुग्ध उत्पादकों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। कई कई माह बाद पशु पालकों को दूध की पेमेंट दी जा रही है। क्षेत्र के लोग दूध उत्पादन कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। सरकार और मिल्कफेड दुग्ध उत्पादकों का शोषण कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें