हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्वरोजगार प्रदान करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार परिवहन विभाग राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना के तहत डीजल, पेट्रोल टैक्सी और स्टेज कैरिज के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लोग लाभ उठा सकते हैं। योजनाओं की जानकारी के लिए रामपुर आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ नरेश वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य चालकों को योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी देना है। स्टार्ट अप योजना स्टेज -3 के अंतर्गत प्रदेश में स्टेज कैरिज सेवाओं के लिए 18 से 42 सीट क्षमता वाली बसों की खरीद के लिए सब्सिडी योजना चलाई है। योजना में अधिसूचित चिन्हित मार्गों पर स्टेज कैरिज सेवाओं से हिमाचल के स्थायी निवासियों के लिए 18 से 42 सीट क्षमता वाली बसों की खरीद पर सब्सिडी चयनित लाभार्थियों को बस खरीद पर 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन कर्ता अधिसूचित चिन्हित स्टेज कैरिज मार्गों के लिए आठ फरवरी तक परिवहन विभाग और हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना स्टेज-4 के तहत डीजल, पेट्रोल टैक्सी को ई-टैक्सी में बदलने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा, जिसके लिए शर्तें लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि वाहन प्रदेश में व्यावसायिक टैक्सी के रूप में पंजीकृत एवं सक्रिय होना चाहिए। डीजल और पेट्रोल टैक्सी का पंजीकरण कम से कम पांच वर्ष पुराना होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। उन्होंने सभी से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य टैक्सी चालकों को आत्मनिर्भर बनाना, वायु प्रदूषण में कमी लाना, स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है। योजना का लाभ उठाने, विस्तृत नियमों और शर्तों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को क्षेत्रीय परिवहन विभाग रामपुर ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के तहत नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर और चालान के माध्यम से लोगों और युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे जागरूक किया जा रहा है।