रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजित किया जाएगा। 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी होगी। 4 से प्लॉटों का आवंटन शुरू होगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त शिमला ने दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने को कहा है। ट्रैफिक, कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई है।